Google Analytics —— Meta Pixel

पुराने आरक्षण नियमों के अनुसार शैक्षणिक संस्थाओं में मिलेगा प्रवेश, कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय

Bhupesh-Baghel-6

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के अन्तर्गत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में अफसरों को निर्देश दे दिया गया है।

बता दें सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य सरकार की ओर से दायर एसएलपी में पारित अंतरिम आदेश  एक मई 2023 के अंतर्गत राज्य में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अनुसार नियुक्ति व चयन प्रक्रियाओं को जारी रखने हेतु अंतरिम राहत प्रदान की गई है। इस अंतरिम आदेश के अनुरूप ही, अंतरिम तौर पर, मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं में भी प्रवेश प्रक्रिया पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अंतर्गत करने का निर्णय लिया गया है।