Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई में आर्मी अफसर के घर लाखों की चोरी: 13 तोला सोने के गहने व चांदी लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

Dainik Chintak Breaking News 5

भिलाई। खुर्सीपार में आर्मी अफसर के घर पर लाखों की चोरी की हो गई है। चोर घर की अलमारी का ताला तोड़ कर सोने के जेवर व चांदी की बिस्कट ले गया। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर से लगभग 13 तोला सोना और आधा किलो चांदी चुरा ले गए। आर्मी अफसर की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गली नम्बर 3 गौतम नगर जोन 1 खुर्सीपार निवासी राजदेव आर्मी में काम करते हैं। वर्तमान में उनकी अंबाला केंट में पोस्टिंग है। थाने पहुंचकर उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वे अपने भाई ओम प्रकाश के साथ रहते हैं। उनका बड़ा भाई ऊपर वाले कमरे में रहता है। 9 अगस्त को ओम प्रकाश ने फोन कर बताया कि मेरे कमरे का ताला टूटा है। दूसरे दिन घर पहुंचकर देखने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी से सोने के जेवर चुरा लिए है।

राजदेव ने बताया कि अलमारी से चोरों ने एक नेकलेस 2.5 तोला , सोने का एक चेन 2 तोला , सोने का एक चेन 1.5 तोला , सोने का 3 चेन 5-5 ग्राम का , सोने का एक कंगन 2 तोला , सोने का एक बाली 1 तोला , सोने का एक बेसलेट 1 तोला , सोने का 4 बाली 2-2 ग्राम का , सोने का 4 रिंग 5-5 ग्राम का  एवं चांदी का एक बीसकीट आधा किलो  व चांदी का एक पायल 15 ग्राम चुरा लिया। चोरी गए जेवरों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 7 लाख रुपए है। शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।