Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking News: दुर्ग जिले के सिकोला गांव में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Dainik Chintak Breaking News

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित पाटन थाना क्षेत्र के सिकोला गांव में एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों के जेवरों को चुराया। इस घटना का समय रात के होने के कारण घर पर कोई नहीं था। चोरों ने यह फायदा उठाते हुए चोरी की क्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। मालकिन के घर वापस आने पर उन्हें चोरी की खबर मिली। इस घटना के बाद पाटन पुलिस ने अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया की शुरुआत की है।

मिली जानकारी के अनुसार सिकोला निवासी अनुसुईया महिलांग गृहणी है। उसके पति ड्राइवरी का काम करते हैं। गुरुवार रात को महिला का पति गाडी लेकर बाहर गया था । रात को खाना खाने के बाद महिला अपने बच्चे को लेकर अपने सास के यहां सोने के लिए चली गयी । दूसरे दिन सुबह वापस लौटकर देखी घर के दरवाजे की कुण्डी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखने पर आलमारी खुला मिला। महिला ने जांच की तो अलमारी से दो तोला का सोने का हार, डेढ़ तोला सोने का झुमका, 1 सोने का मराठी माला, 3 सोने का मंगलसूत्र, चांदी के  तीन पायल, 1 चांदी की चैन, 3 जोडी चांदी का बिछिया, इंडेक्शन चूल्हा, बजाज कंपनी की मिक्सी आदि चोरी हो गए। इस मामले में पाटन पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।