Google Analytics —— Meta Pixel

BREAKING NEWS: दुर्ग जिले में ऑटो पलटने से आत्मानंद स्कूल के कई बच्चे घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Untitled

दुर्ग। जिले में मंगलवार की सुबह स्कूल वैन पलटने से कई स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अस्पताल पहुंचकर बच्चों की कुशलक्षेम जाना तथा डॉक्टरों से बेहतर इलाज की बात कही।

मिली जानकारी के अनुसार निकुम स्थित आत्मानंद स्कूल बच्चे सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। तीन चक्का वाला वैन पलटने से यह हादास हुआ है। घटना करीब 9.30 बजे का बताया जाता है। स्कूल वैन पलटने से करीब 10 से 12 बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चे तिरगा झोला व आसपास गांव के बताए जाते हैं। बच्चों को इलाज के जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। सूचना मिलते गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू घायल बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे।