BREAKING NEWS: दुर्ग में जिले अवैध गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, लाखों रुपए के जर्दा युक्त गुटखा जब्त


दुर्ग। नशे के खिलाफ नागरिकों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, नंदिनी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने नंदिनी थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में छापामार की कार्रवाई की है, जहां भारी मात्रा में युक्त गुटखा जब्त जब्त किया गया। इस छापामार कार्रवाई में जब्त गुटखे की मूल्य लाखों रुपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नंदिनी एरिया में एक किराए की फैक्ट्री में गुटखे कारोबार चलाए जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में स्टाफ के साथ रात में दबिश दी गई। जहां पर गाड़ी में गुटखे को लोड किया जा रहा था। अचानक पुलिस की दबिश से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। इस फैक्ट्री को डेढ़-दो माह से किराए में लेकर गुटखे की पैकिंग का काम किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन, पैकिंग मशीन और बड़ी मात्रा में गुटखा जब्त किया है। पुलिस के छापे की सूचना मिलते ही मौका देखकर मैनेजर फरार हो गया। मौके से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही रही है। नंदिनी थाना पुलिस ने इस मामले में खाद्य विभाग को कार्रवाई की सूचना दे दी है।