Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस नेता दीपक दुबे ने ठोकी दावेदारी, भिलाई वैशाली नगर विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

relay-race-1_20200708222858782_2

दुर्ग। दीपक दुबे ने भिलाई वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए अपनी दावेदारी की है।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप को अपना आवेदन दे दिया है। इस मौके पर भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दीपक दुबे पूर्व युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं, उन्होंने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के पद को भी निभाया है, उन्होंने एआईसीसी के सदस्य के रूप में और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर भी कार्य किया है।