Chandrayaan 3: लैंडर से उतरते हुए रोवर की पहली फोटो आई सामने, ISRO ने कहा- चांद पर चला भारत… देखें तस्वीर

श्रीहिरकोटा। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके बाद अब रोवर को लैंडर मॉड्यूल से बाहर निकाला गया है। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसकी एक तस्वीर ISRO के INSPACe के चेयरमैन पवन गोयनका ने भी शेयर की हैं।
Chandrayaan-3 Mission:
Chandrayaan-3 ROVER:
Made in India 🇮🇳
Made for the MOON🌖!The Ch-3 Rover ramped down from the Lander and
India took a walk on the moon !More updates soon.#Chandrayaan_3#Ch3
— ISRO (@isro) August 24, 2023
इसरो ने ट्वीट कर कहा कि ‘चंद्रयान 3 का रोवर मेड इन इंडिया, मेड फॉर द मिशन ऑपरेशन! रोवर लैंडर से नीचे उतरा और पूरा भारत चांद पर साथ चला। जल्द ही मिशन पर अन्य अपडेट्स जारी होंगे। इसकी एक तस्वीर ISRO के INSPACe के चेयरमैन पवन गोयनका ने भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि रोवर ने उतरने के बाद पहली तस्वीर भेजी है।
First photo of Rover coming out of the lander on the ramp. pic.twitter.com/0ouhMk8MbR
— Pawan K Goenka (@GoenkaPk) August 23, 2023