Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रायपुर में जारी किया 104 पन्ने का आरोप पत्र

2-12

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। अमित शाह आज भाजपा का आरोप पत्र जारी करेंगे। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑटोडोरियम में भाजपा का आरोप पत्र जारी कर रहे हैं। 20 साल बाद बीजेपी आरोप पत्र जारी कर रही है। भाजपा का आरोप पत्र छत्तीसगढ़ी में लिखा है। कांग्रेस के पांच बछर, छत्तीसगढ़ होगे तितर बितर। आपको बता दें कि भाजपा ने 104 पन्ने का आरोप पत्र जारी किया है। जिसमें अटल बिहारी के संदेशों को भी शामिल किया गया। इसके अलावा भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के कई बिंदुओं की पोल खोली है। साथ ही कांग्रेस की प्रमुख योजनाओं पर सवाल उठाया। वहीं नक्सल घटनाओं के जरिए सरकार पर टारगेट किलिंग का आरोप भी आरोप लगाया।

रीसेंट पोस्ट्स