Google Analytics —— Meta Pixel

डबरा पारा चौक पर जाम से बचने यातायात विभाग की अपील, रायपुर जाने इस मार्ग का करें इस्तेमाल

4-Sep-11-860x484

दुर्ग। नेशनल हाइवे नंबर 53 पर डबरा पारा चौक में ओवर ब्रिज निर्माण के कारण रोजाना जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इसे देखते हुए दुर्ग भिलाई के रहवासियों को रायपुर जाने व दुर्ग भिलाई आने वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने यातायात विभाग ने एडवइजरी जारी की है। यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर ने कहा है कि रोजाना बन रही जाम की स्थिति से निपटने लोग वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर जाम से बचें।

यह है यातायात विभाग की एडवाइजरी:-

  • भिलाई ,दुर्ग से रायपुर जाने वाले दो पहिया ,चार पहिया वाहन चालक उतई – फुन्डा – मोतीपुर – अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करें।
  • इसी प्रकार रायपुर से  आने वाले दो पहिया ,चार पहिया वाहन चालक अमलेश्वर- मोतीपुर – उतई मार्ग का प्रयोग करें।
  • एयरपोर्ट/आवश्यक कार्य से रायपुर जाने वाले वाहन चालक समय से पहले निकलें।
  • एक-लेन में चले ओवर टेक करने का प्रयास ना करें।
  • कोई भी वाहन चालक विपरीत दिशा से वाहन चालन ना करें।
  • उक्त मार्ग में वाहन खड़ा ना करें।

रीसेंट पोस्ट्स