Google Analytics —— Meta Pixel

3 दिन पहले शिवनाथ नदी में डूबी बच्ची की बेलौदी गांव में मिली लाश, युवक अभी भी लापता…

IMG-20230908-WA0009-1024x768

दुर्ग। दुर्ग के शिवनाथ नदी में बच्ची के शव को लोकल मछुआरों एवं SDRF की टीम नें ढूंढ लिया है, जो की दुर्ग शहर से लगभग 15 km दूर बहकर चले जाने के बाद बिलोंदी के आसपास लोकल मछुआरों ने ऊपर आने के बाद देखा और संबंधित लोगों को जानकारी दी जिसे एसडीआरएफ की टीम ने निकाल लिया है।

आपको बता दे की 3 दिन पहले एक पिकअप बोलोरो वाहन की शिवनाथ नदी के पुराने पुल से गिर गया था जिसमें पांच लोगों की जल समाधि बन गई थी चार लोगों के शव को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया था एक बच्ची का शव पिछले तीन दिनों से लापता था जो कि आज बरामद करके पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पूरा मामला दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत था। वही यह भी बता दे की इसी घटना के बाद दूसरे दिन बोरसी के एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी उसका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है । जिसे एसडीआरएफ की टीम ढूंढने में लगी हुई है। दो लाशों के नदी में डूब जाने के बाद कल देर शाम एनडीआरएफ की टीम भी शिवनाथ नदी में उतरने के लिए पहुंची थी जिसे लगातार सर्चिंग अभियान में रखा गया है डूबे हुए युवक का अभी तक पता नहीं चल पाने के बाद दोनों ही टीमें उसकी सर्चिंग में लगी हुई है।

रीसेंट पोस्ट्स