Google Analytics —— Meta Pixel

देश में मरीजों की संख्या 3374

0
05-April_2

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3374 हो गई है और अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3374 हो गई है। वहीं, अब तक कोरोना वायरस से 77 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रविवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। यह सभी पहले से कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 48 पहुंच गई है। आगरा के जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने यह जानकारी दी।
कोरोना वायरस से दुनियाभर में तबाही मची हुई है। इस वायरस से दुनियाभर में अब तक 64 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या करीब 12 लाख हो गई है। वहीं, दो लाख 46 हजार व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। पाकिस्तान में 2,818 मामले दर्ज हो चुके हैं, जबकि इस वायरस से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बचाने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है। सिंगापुर में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामलों में सात भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। देश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,189 हो गई है। इन नए मामलों में सात भारतीय हैं जिनमें से छह की आयु 18 वर्ष से लेकर 52 वर्ष के बीच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रीसेंट पोस्ट्स