Google Analytics —— Meta Pixel

CANADA VISA : कनाडा के ऊपर तीन दिन में तीसरा एक्शन, वीजा सर्विस सस्पेंड

1

नई दिल्ली | भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है| पहले दोनों देशों के डिप्लोमेट्स को सस्पेंड किया और अब नई दिल्ली ने कनाड़ाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। ये भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा कदम है। दोनों देशों के बीच तनाव उस वक्त बढ़ गया जब कनाड़ा के प्रधानमंत्री ने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, वीजा सेवाओं के निलंबन की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि कनाड़ा में वीजा आवेदन केंद्र चलाने वाले बीएलएस इंटरनेशनल ने इस संबंध में अपनी कनाड़ाई वेबसाइट पर एक मैसेज पोस्ट किया है। इस संदेश में लिखा है, भारतीय मिशन से महत्वपूर्ण सूचना: परिचालन कारणों की वजह से गुरुवार (21 सितंबर 2023) से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। भारतीय अधिकारी ने निलंबन की पुष्टि की है, लेकिन इसको लेकर टिप्पणी करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा, भाषा स्पष्ट है और यह वही कहती है जो वह कहना चाहती है। यह पहली बार है जब भारत ने कोविड-19 महामारी के बाद वीजा निलंबित किया है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की थी और कहा था कि कनाड़ा जाने वाले भारतीय नागरिक सावधानी बरतें, क्योंकि कनाड़ा में हेट क्राइम बढ़ गया है और वहां जाने पर सावधानी बरतें।

रीसेंट पोस्ट्स