Google Analytics —— Meta Pixel

Bhilai Breaking: SBI बैंक में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाया, नुकसान का आंकलन नहीं…

3446665-untitled-31-copy

भिलाई। दुर्ग जिले के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के मेन ब्रांच में भीषण आग लग गई है। आग लगने से अफरा तफरी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। दमकल की 2 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। यह मामला भिलाई के सेक्टर-1 का है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के सेक्टर वन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में भीषण आग लगी। बैंक के फर्स्ट फ्लोर में कम्प्यूटर रूम में आग लगी है। भिलाई इस्पात संयंत्र की 2 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। 20 से अधिक दमकल कर्मी और बैंक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आखिर आग कैसी लगी इसका पता नहीं चल सका है।

 

रीसेंट पोस्ट्स