Google Analytics —— Meta Pixel

तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से युवक की दर्दनाक मौत

2-14

कोरबा। जिले के कटघोरा नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मैकेनिक एक खड़े ट्रक के नीचे काम कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली मुख्य मार्ग पर की है।

जानकारी के मुताबिक,  ट्रक कटघोरा से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ब्रेकडाउन हो गया। ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। कंपनी ने मैकेनिक भी भेजा। ड्राइवर किसी काम से कहीं चला गया। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मैकेनिक नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना 112 और कटघोरा पुलिस को दी गई। पुलिस की पूछताछ में उसकी पहचान पिंटू दुबे (23 वर्ष) झारखंड निवासी के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।