Google Analytics —— Meta Pixel

पुलिस ने कसा शिकंजा: आचार संहिता लागू होते ही 100 से ज्यादा बदमाशों को भेजा जेल

10-Oct-7-860x484

भिलाई। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू होने के बाद दुर्ग पुलिस ने बदमाशों पर सिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को फ्लैग मार्च के बाद एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की धरपकड़ की गई। इस दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों से 100 से ज्यादा बदमाशों को पकड़कर जेल भेजा गया। इनमें आर्म्स एक्ट के साथ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

चुनाव आयोग नई दिल्ली के द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के निर्देशों की परिपालन में जिला पुलिस बल दुर्ग द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आचार संहिता लगने के पहले दिन शहर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं वारंटी अभियान चलाया। जिसमे आर्म्स एक्ट में  6 कार्यवाही धारा 151 जा. फो. में 30, धारा 107,116 जा. फो. में 45 आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेजा गया, उनके साथ ही स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटीयो पर भी कार्रवाई की गई है। साथ ही आबकारी एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी लगातार कार्रवाई तेज की गई है।

इसके अलावा लगातार शास्त्रों को थाना में जमा करने निर्देशित किया गया है जिसके तहत 50% से अधिक शस्त्र अभी तक थानों में जमा कर दिए गए हैं। दुर्ग पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसके तहत गुंडे, बदमाशों ,अवैध मादक पदार्थों की शिकायत वाले एवं चुनावी माहौल खराब करने वालों पर, पुलिस की अलग से टीम गठित की गई है।

रीसेंट पोस्ट्स