Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रक नेे बाइक सवार को मारी ठोकर, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Dainik Chintak Breaking News 5

कोरबा। सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया. इस दुर्घटना में बाइक सवार 3 युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई. जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बिलासपुर अम्बिकापुर नेशनल हाईवे में पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबांधा के पास सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई है. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने साथियों के साथ रकम आहरण करने बैंक आया हुआ था. काम निपटाकर युवक जडग़ा गए थे और वापसी के दौरान दर्घटना का शिकार हो गए. घायलों को डायल 112 की मदद से पाली अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. दर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना पर पाली पुलिस वैधानिक कार्रवाई करने में जुट गई है.

रीसेंट पोस्ट्स