Google Analytics —— Meta Pixel

एफआईआर दर्ज: निगम आयुक्त के खिलाफ मारपीट का मामला

images

राजनांदगांव| भाजपा पार्षद के साथ मारपीट के आरोप में बसंतपुर पुलिस ने राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट से पार्षद गगन आईच को चोट आई है। इस घटना के बाद, बहुत सारे भाजपा सदस्यों ने पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन किया और आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, और पीड़ित पार्षद समेत बड़ी संख्या में भाजपा सदस्यों ने बसंतपुर पुलिस थाने पहुंचा। इस दौरान पुलिस के साथ बहस भी हुई। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने आयुक्त के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग और जिला कलेक्टर के पास शिकायत करने की बात कही।

 

यह पूरा मामला वार्ड नंबर 45 से जुड़ा है। भाजपा पार्षद गगन आईच ने पाताल भैरवी मंदिर के पास की सड़क पर गड्ढों के मामले को लेकर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के आधिकारिक आवास पहुंचे, जहां पार्षद ने आयुक्त पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। निगम के वार्ड पार्षद गगन आईच ने आयुक्त के साथ इस मुद्दे पर बात की, लेकिन आयुक्त ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया।

पार्षद गगन ने बताया कि आयुक्त ने सरकारी आवास में उन पर गाली गलौच की और जान से मारने की नीयत से मारपीट की, जिससे उनके आंख के पास चोट आई है इस घटना के बाद बसंतपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है।

भाजपा के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा, थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है| विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है और आयुक्त द्वारा मारपीट की घटना को लेकर कलेक्टर और राज्य चुनाव आयोग से भी शिकायत की जाएगी| आयुक्त को हटाने की मांग की जाएगी|

रीसेंट पोस्ट्स