Google Analytics —— Meta Pixel

भारत ने वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत हासिल की, पाकिस्तान को 7 विकेट से पराजित किया

images

न्यूज रूम| अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का 12वां मैच खेला गया, और इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की। रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ भारत को विजयी बनाया। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8वीं बार हराया है|

टॉस जीतने के बाद, भारत ने बॉलिंग का फैसला लिया। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43वें ओवर में 191 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करते उतरी भारत की टीम ने 31वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

रोहित शर्मा ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए, 10वें ओवर में वे 86 रन बनाकर शाहीन की बॉल पर कैच आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को जीताया, वहीं शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि मोहम्मद रिजवान 49 रन बनाकर खेले। पाकिस्तान ने सिर्फ 36 रनों की भीतर अंतिम आठ विकेट गंवाए, जबकि भारत के जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांडया, सिराज, कुलदीप यादव, और रविंद्र जड़ेजा ने दो-दो विकेट लिए।