Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: हमर राज पार्टी ने अपने 19 प्रत्याशियों की सूची जारी की

3666111

रायपुर. छत्तीसगढ़ के हमर राज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में 19 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, 1-2 दिन बाद दूसरी सूची जारी किया जाएगा.
बता दें कि, हमर राज पार्टी ने 50 से 55 सीट में चुनाव लडऩे की घोषणा की थी. हमर राज पार्टी के कार्यकारणी अध्यक्ष बीएस रावटे ने कहा कि, स्क्रीनिंग कमेटी से पास होकर दूसरी सूची आएगी. आदिवासियों का विकास और जनजाति समाज का विकास होना था. वो नहीं हो पाया है. चाहे नक्सली समस्या जैसे और भी समस्या हो, धरना प्रदर्शन से काम नहीं चलेगा. हमको सत्ता के लिए और भी काम करना पड़ेगा. राज्य बनने के बाद हम इस स्थिति में आए हैं कि, हम सब मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे. उम्मीद लोगों को बहुत है.
जारी प्रत्याशियों की सूची
प्रतापपुर :- गीता सोन्हा
सामरी :- परसु राम भगत
लुण्ड्रा :- अनुक प्रताप सिंह टेकाम
खरसिया :- भवानी सिंह सिदार
रामपुर :- कन्हैया आनंद कंवर
बिल्हा :- शिव नारायण ध्रुव
मस्तुरी :- सुखराम खुंटे
सरायपाली :- बिरीतिया चौहान
बसना :- जगदीश सिदार
कसडोल :- परमेश्वरी पैकरा
संजारी बालोद :- विनोद कुमार नागवंशी
डोंगरगांव :- छत्तर राम चन्द्रवंशी (छत्रपाल)
खुज्जी :- ललिता पैकरा
मोहला मानपुर :- युवराज नेताम
भानुप्रतापपुर :- अकबर राम कोर्राम
कोण्डागांव :- पनकु राम नेताम
नारायणपुर :- राम लाल उसेण्डी
बस्तर :- लखेश्वर कश्यप
बीजापुर :- अशोक तलाण्डी

देखें सूची

 

 

 

 

रीसेंट पोस्ट्स