Google Analytics —— Meta Pixel

सेवा पंडाल में पदयात्रियों को दी जा रही है खाद्य सामग्रियों के अलावा चिकित्सा सुविधा

19-3

दुर्ग । नवरात्र पर मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों का रैला लगा हुआ है। उनके सेवा में रायपुर से लेकर राजनांदगांव तक विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा पंडाल लगाए गए है। इन सेवा पंडालों में से दुर्ग शिवनाथ नदी ओव्हरब्रिज के पास अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा संचालित सेवा पंडाल में पदयात्रियों को भोजन, नास्ता, विश्राम के अलावा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पदयात्रियों को नि:शुल्क जरुरी दवाईयो का भी वितरण किया जा रहा है। जिससे रास्ते में पदयात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है। सेवा पंडाल में लायनेस क्लब ऑफ दुर्ग मिडटाऊन, खंडेलवाल महिला समाज, मारवाड़ी महिला मंडल, श्री साई मंदिर समिति कसारीडीह, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दुर्ग के अलावा अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपनी सेवाएं दी है। सेवा पंडाल में बुधवार की सुबह डौंडीलोहारा स्थित पाटेश्वर धाम के संत बालकदास पहुंचे। यहां उन्होने अग्रवाल सेवा मंडल के सदस्यों की सेवा देखकर उनकी प्रशंसा की और पदयात्रियों के लिए की गई व्यवस्था की सराहना की। अग्रवाल सेवा मंडल के पदाधिकारी प्रहलाद रुंगटा ने बताया कि यह सेवा पंडाल पिछले कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। जहां पदयात्रियों को सर्वसुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुए सेवा पंडाल का समापन अष्टमी पर शाम 6 बजे कन्याभोज आयोजन उपरांत किया जाएगा।

रीसेंट पोस्ट्स