Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने : 37 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, संजय सिंह का भी नाम शामिल

CM-Arvind-Kejriwal-and-Punjab-CM

न्यूज रूम। संजय सिंह वर्तमान में दिल्ली शराब घोटाले के केस में जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, पंकज गुप्ता जैसे अपने महत्वपूर्ण नेताओं को चुनाव प्रचार का दायित्व सौंपा है। मनीष सिसोदिया और संजय सिंह दोनों दिल्ली शराब घोटाले में जेल में बंद हैं।

साथ ही, इस सूची में अन्य भी AAP के प्रमुख नेता शामिल हैं, जैसे कि आतिशी सिंह, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, राजकुमार आनंद, अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान, लालजीत सिंह भुल्लर, चेतन सिंह जोरमाजरा, ब्रह्मशंकर जिम्पा, हरपाल सिंह चीमा, हरजोत सिंह बैंस, डॉ. बलवीर सिंह, बलकार सिंह, दिलीप पांडेय, राखी बिड़ला, कुलदीप कुमार, संजीव झा, गैरी बंडिग, हरदीप मुंडिया, अमोलक सिंह, अमृतपाल सुखानंद, चेतर वासवा, कोमल हुपेंदी, सुरज उपाध्याय, गोपाल साहू, उत्तम जायसवाल, दुर्गा झा, रविंद्र ठाकुर आदि।

छत्तीसगढ़ में 90 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में हो रहा है, पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। आम आदमी पार्टी ने इस राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है और वह यहां कई चुनावी गारंटियां भी प्रस्तुत कर रही है।