Google Analytics —— Meta Pixel

पत्नी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

image-2023-10-25T160600.379-1024

धमतरी| मगरलोड थाना क्षेत्र के अंदर ग्राम भेण्डरी, करेली चौकी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां एक पुरुष ने अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुदको फांसी लगा ली| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता से मौके पहुंची|

बताया जा रहा है कि बीना साहू तीन महीनों से मायका, ग्राम भेण्डरी में रह रही थी, जबकि उनके पति गिरधारी साहू भी इसी ग्राम में पिछले तीन महीनों से रह रहे थे और मजदूरी काम कर रहे थे| पूरा परिवार दशहरा पर्व के मौके पर गांव भेण्डरी में आए थे। पुलिस आशंका जता रही है कि देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद आरोपी गिरधारी ने अपनी पत्नी के सिर को भारी औजार से मारकर हत्या कर दी|

उसके बाद खुद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| फिलहाल हत्या-आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है| बता दें कि मृतक के तीन छोटे बच्चे भी हैं| बहरहाल पुलिस पंचनाम कार्रवाई कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड भेज दिया है| वहीं पुलिस परिजनों से भी बयान के आधार पर आगे की जांच करेगी|