Google Analytics —— Meta Pixel

होटल में मिला विदेशी नागरिक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी….

image-2023-10-28T093631.764-768x

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा में स्थित एक निजी होटल में विदेशी नागरिक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान इटली के निवासी मोरे फ्रांसिस्को के रूप में हुई है, जो पेशे से इंजीनियर हैं और नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट में अपनी सेवाएं देने पहुंचा हुआ था। इटली के इटालियाना शहर का निवासी मृतक मोरे पिछले 17 अक्टूबर से होटल में रुका हुआ था।

कमरा नंबर 305 में सुबह से कोई गतिविधि नहीं थी, देर शाम मामला संदेहास्पद जान होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खोला साथ ही इसकी जानकारी नजदीकी थाने में दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना जताई है। वर्तमान में, मौत के असली कारण की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है, और पुलिस द्वारा विदेशी नागरिक की मौत की जांच आरंभ की गई है। फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर जाँच के लिए पहुंच चुकी थी| घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।