Google Analytics —— Meta Pixel

BREAKING NEWS: दो बाइक के आमने सामने टकराने से एक युवती की मौत, तीन गंभीर

Dainik-Chintak-Breaking-News

भिलाई। दो बाइक के आमने सामने टक्कर से तीन लोग गंभीर हो गए। वहीं युवती ने दम तोड़ दिया। उतई थाना पुलिस ने बाइक क्रमांक सीजी 07 बीवाय 1322 के चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए तथा 337 के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार तीरथ यादव उम्र 48 साल पिता कुंज लाल यादव निवासी मोरीद भाठापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 30.10.23 के शाम 4 बजे उनकी मोटर साइकिल सीजी 07 बीए 5681 को दामाद गिरजाशंकर सारथी, उनकी बेटी स्वाती सारथी व प्राथी की पत्नी बेला यादव एवं नतनीन अनन्या उम्र 18 माह को लेकर उतई आये थे।

जहा से कपड़ा खरीद कर वापस घर जा रहा था कि रात्रि करीब 19.30 बजे डुण्डेरा चिरकुटहीन मंदिर के आगे मोरिद रोड के पास पहुचा था कि उसी समय मोरिद तरफ से आ रही मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 07 बीवय 1322 का चालक अपनी वाहन को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर सामने ठोकर मारकर दिया। इससे प्रार्थी की पत्नी बेला यादव के दाहिने पैर में, दामाद गिरजाशंकर सारथी के बांये पैर, बेटी स्वाती को चोट आई है एवं अनन्या सारथी को चोट आने से ईलाज हेतु आस्था अस्पताल उतई ले गये थे जहां डॉक्टर द्वारा जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया गया।