Google Analytics —— Meta Pixel

जवानों को निशाना बनाने के लिए आईईडी किया था प्लांट, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज

tirandaj.com-2023-10-31T211508.4

बस्तर| पहले चरण के चुनाव से पहले बस्तर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खौफनाक हमलों को नाकाम करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अगले मंगलवार को, बस्तर में मतदान होने वाला है। इस बीच, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी को सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज कर दिया है और साथ ही एक पाइप बम भी बरामद किया है।

प्रधानमंत्री मोदी 2 नवंबर को कांकेर, बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। आज, नक्सलियों ने कुकड़ाझोर थाना क्षेत्र के करेलघाटी के पास जवानों को लक्ष्य बनाने के लिए आईईडी प्लांट कर रखा था, इसकी सूचना प्राप्त होने पर, सीआरपीएफ, बीएसएफ, और बीडीएस की संयुक्त टीम सर्च करने के लिए निकली, सर्च के दौरान, जवानों ने एक तीन किलो वजन के आईईडी बम को बरामद किया और मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इसके बाद, कुछ ही दूरी पर बीडीएस की टीम ने लगभग 5 किलो का पाइप बम बरामद किया, और इस पाइप बम को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह पूरी घटना नेशनल हाईवे 130 के करेलघाटी क्षेत्र में घटी। सुरक्षा कारणों से कुछ समय तक सड़क पर आवाजाही बंद रहा, हालाँकि जवानों की सूझबूझ से कोई हताहत नहीं हुआ व मार्ग बहाल कर दिया गया |

रीसेंट पोस्ट्स