Google Analytics —— Meta Pixel

जिले की छह विधानसभा में 93 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, दुर्ग शहर में सबसे ज्यादा 24 प्रत्याशी, अहिवारा सबसे कम 10 मौजूद

1

दुर्ग (चिन्तक)। जिले की छह विधानसभा की सीटों में कुल 93 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 104 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 11 लोगों ने नाम वापस ले लिया है। दुर्ग शहर विधानसभा में सबसे ज्यादा 24 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं अहिवारा में सबसे कम 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

जानकारी के अनुसार दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में अरूण वोरा इंडियन नेशनल कांग्रेस, गजेन्द्र यादव भारतीय जनता पार्टी, संजय दुबे जनता कांग्रेस, अजरा खान समाजवादी पार्टी, अशोक ताम्रकार शक्ति सेना, आत्माराम साहू कम्युनिष्ट, ध्रुव कुमार सोनी छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी, पारसमणि चंदेल आजाद जनता पार्टी, पंकज कुमार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, मनहरण सिंह गोंडवाना पार्टी, राकेश साहू न्या धर्म सभा, वर्षा ऋतु यादव राष्ट्रीय हिन्द एकता पार्टी, अजय साहू, अनूप पांडे, अरूण जोशी, इंद्राणी बाई साहू, काशीराम कुर्रे, नारायण प्रसाद यादव, बाल किशन साहू, बंटी चौरे, भारत भूषण सिन्हा, साजिद बेग, सुनील बंजारे व सूर्य नारायण साहू निर्दलीय प्रत्याशी है। इस तरह दुर्ग शहर विधानसभा में 24 प्रत्याशी मैदान में है।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में 14 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में है जिसमें ईश्वर निषाद बहुजन समाज पार्टी, ढालेश साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, ताम्रध्वज साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस, ललित चन्द्राकर भारतीय जनता पार्टी, सुजीत विश्वकर्मा आम आदमी पार्टी, कमलेश यादव राष्ट्रीय हिन्द एकता दल, कामेश्वर साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जुगल प्रसाद जोशी राष्ट्रीय जन सभा पार्टी, राधेश्याम शोरी आंबेडकराइट पार्टी, गिरीश कुमार खांडे, द्वारिका बारले, नारदराम साहू, बिमला ठाकुर, मनोज कुमार गायकवाड़ निर्दलीय शामिल हैं। इसी तरह भिलाई नगर विधानसभा में 13 प्रत्याशी मैदान में है। इसमें जहीर खान जनता कांगे्रस छत्तीसगढ़, देवेन्द्र यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस, नादिया भूषण बहुजन समाज पार्टी, प्रेम प्रकाश पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी, उमा पांडेय इंडिया प्रजाबंधु पार्टी, आरएस नायडू भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा, पुष्पा मैरिसा आंबडकरराइट पार्टी, राम मनोजर अग्रवाल न्याय धर्म सभा, ऋतुराज वर्मा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी तथा धर्मेन्द्र, मो. नसीम, महेन्द्र बंजारे, शत्रुहन प्रसाद निर्दलीय शामिल है।

वैशाली नगर विधानसभा में 16 प्रत्याशी मैदान में है। इसमें दिनेश कुमार बहुजन समाज पार्टी, डॉ. दिवाकर भारती जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, मुकेश चन्द्राकर कांगे्रस, रिकेश सेन भाजपा, अजहर अली रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया, अंजू सोनी न्याय धर्म सभा, जय प्रकाश प्रसाद इंडिया प्रजाबंधु पार्टी, योगेश साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, शंकरलाल साहू छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच, सूबेदार सिंह यादव समाजवादी पार्टी, हरेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता भारतीय शक्ति चेतना पार्टी तथा पंडित जी अशोक कुमार, इंजीनियर जय प्रकाश यादव, जीवन बंजारे, नितेश कुमार गेंड्रे, संगीता केतन शाह निर्दलीय शामिल हैं।
जिले की सबसे चर्चित वीआईपी सीट पाटन से 16 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें अमित जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, अमित हिरवानी आम आदमी पार्टी, भूपेश बघेल कांग्रेस, विजय बघेल भाजपा, केपी खाण्डे गणा सुरक्षा पार्टी, मधुकांत साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, राजेन्द्र बघेल छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी, बीएस रावटे हमर राज पार्टी, संदीप पाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व अजय चन्द्राकर, उमेश कुमार सोनवानी, गजानंद जांगड़े, रामचरण यादव, रामचंद जांगड़े, अधिवक्ता रामरतन साहू, संतोष कुमार पांडे निर्दलीय शामिल हैं।

अहिवारा विधानसभा में सबसे कम दस प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें इंदर लाल लहरे बहुजन समाज पार्टी, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भाजपा, निर्मल कोसरे कांग्रेस, रीति देशलहरा जनता कांगे्रस छत्तीसगढ़, अरूण गंधर्व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, अधिवक्ता शैलेन्द्र बंजारे शक्ति सेना, संतोष कुमार जांगड़े इंडिया प्रज्ञा बंधु पार्टी तथा आशीष मांडले, राम प्रसाद, धृतलहरे, संतोष कुमार जोशी निर्दलीय शामिल है।