Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने विशाल जनसभा को किया संबोधित, कहा – कांग्रेस की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरियां भरना

2

दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ भाजपा की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि उन्होंने आपके सपनों को सच बनाने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है। इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें, यहां के युवा और यहां के किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं, वो करके रहते हैं। छत्तीसगढ़ सीएम बताएं उनका घोटाले से क्या संबंध है। पीएम मोदी ने कहा कि ये मोदी है गालियों से नहीं डरता। कांग्रेस के रिपोर्टकार्ड में घोटाले से अलावा कुछ नहीं। सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे। कांग्रेस को गरीबों को दुख-दर्द समझ नहीं आता।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है। कांग्रेस की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरियां भरना। कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना। पीएससी घोटाले में कांग्रेस ने यही तो किया। पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन पहले बहुत बड़ी रेड पड़ी है। कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। दुर्ग में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने बनाया था और मैं आपको गारंटी देता हूं कि बीजेपी छत्तीसगढ़ बनाएगी। लेकिन कांग्रेस पार्टी का झूठ का पुलिंदा  है।
कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता भ्रष्टाचार के जरिए अपना खजाना भरना है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार में जुटे हैं।
भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है। कांग्रेस की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार के अपनी तिजोरियां भरना। कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना। क्कस्ष्ट घोटाले में कांग्रेस ने यही तो किया। आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं, तो एक ही बात बोलते हैं 30 टका कक्का, आपका काम पक्का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इस सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है – अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। 2 दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस के नेता अपना घर भर रहे हैं। मीडिया में आ रहा है कि इस पैसे के तार छत्तीसगढ़ केज्.तक जा रहे हैं। यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध है। आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं।

मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं। लेकिन मैं छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आपने मोदी को दिल्ली भेजा है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीब को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाले करके आपका विश्वास तोड़ा है। पीएससीऔर महादेव एप घोटाला तो चर्चा में है ही, कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की कमी नहीं है।