Google Analytics —— Meta Pixel

CG विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस कल करेगी घोषणा पत्र जारी, सीएम बघेल, मो. अकबर समेत वरिष्ठ कांग्रेसी रहेंगे मौजूद

69999998

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने में लगी हुई है. वहीं भाजपा ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. जिसमें 20 से अधिक वादे शामिल है.

वहीं कांग्रेस ने अब तक अपना घोषणा पत्र नहीं जारी किया है. इसको लेकर बड़ी अपडेट आई है कि कांग्रेस रविवार यानी कल घोषणा पत्र जारी करेगी.बताया जा रहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र धान, किसान, आदिवासी, जल-जंगल-जमीन पर केंद्रित होगा.

घोषणा पत्र के लॉन्चिंग के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, घोषणा-पत्र के संयोजक मो. अकबर समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.