Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में, 20 सीटों पर 70.87 फीसदी हुआ मतदान, जानिए किस विधानसभा में कितने वोट पड़े

Untitled

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान प्रतिशत 70.87 रहा| बता दें कि पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई जो कि शाम 3 बजे तक चली| बाकि 10 सीटों में 5 बजे तक वोटिंग हुई| जिसमें मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए|

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के वोटिंग के आंकड़े

पंडरिया – 71.06
कवर्धा- 72.89
खैरागढ़- 76.31
डोंगरगढ़- 77.40
राजनांदगांव- 74.00
डोंगरगांव- 76.80
खुज्जी- 72.01
मोहला-मानपुर- 76.00
अंतागढ़ – 70.72
भानुप्रतापुर- 79.10
कांकेर- 76.13
केशकाल- 74.49
कोंडागांव- 76.29
नारायणपुर- 63.88
बस्तर- 71.39
जगदलपुर- 75.00
चित्रकोट- 70.36
दंतेवाड़ा- 62.55
बीजापुर- 40.98
कोंटा- 50.12