Google Analytics —— Meta Pixel

छठ घाट से घर लौटे युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

WhatsApp-Image-2023-11-20-at-9.4

दुर्ग। छठ महापर्व के दौरान, दुर्ग के भिलाई में एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई है, जिससे इलाके में आफत मच गई है। यह घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुई है, और आरोपी का पहले से ही हत्या के मामले में जेल में रहने का इतिहास था|

सूचना के अनुसार, खुर्शीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता नगर में रात के लगभग 9 बजे एक युवक की हत्या हुई, और इसका आरोपी पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल में था। विजय पासवान नामक युवक ने छठ मनाकर घर लौटा था| इसके बाद वो कबीर मंदिर जैतखाम के पास टहलने गया था| इसी दौरान भूषण ने कटर से उसका गला काट कर वारदात को अंजाम दिया है|

हत्या के मामले में आरोपी जुगनू को पुलिस ने शहर से भागने से पहले ही हिरासत में लिया है, जबकि एक और आरोपी की तलाश जारी है। उक्त आरोपी पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है|