Google Analytics —— Meta Pixel

बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी नई कार को किया आग के हवाले

tirandaj.com-2023-11-22T160932.5

दुर्ग| भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में बीती रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी नई कार को आग लगा दिया जिससे कार बुरी तरह जल गई। कार मालिक का नाम मनीष सिंह बताया जा रहा है। मनीष ने धनतेरस के दिन ही नई कार खरीदी थी। नई कार लिए कुछ सप्ताह ही हुए थे कि कुछ असामाजिक तत्वों ने आधी रात को मनीष की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

आपको बता दें, जिस कार में आग लगी वो बिलकुल घर के पास ही खड़ी हुई थी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि, इससे पहले कभी भी इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। वहीं कार मालिक का कहना है कि न किसी से कोई लड़ाई है और न ही कोई विवाद। यह घटना आज करीब दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़ित मनीष ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की है। पीड़ित मनीष छावनी बस्ती का निवासी है। उसकी नई कार घर के पास ही खड़ी थी इसके बावजूद बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बिना किसी डर के इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस टीम को 112 के मध्यम से इसकी जानकारी हुई थी। ऐसा करतूत करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

रीसेंट पोस्ट्स