Google Analytics —— Meta Pixel

आपसी रंजिश के चलते युवक की गमछा से गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

hatya

सारंगढ़। ग्राम रामटेक में एक युवक की लाश मिलने के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कनकबीरा थाना क्षेत्र का हैं। मिली जानाकारी के अनुसार, मृतक का नाम बासुदेव खडिय़ा है। वह ग्राम रामटेक का निवासी था।

बताया जा रहा है कि,मृतक को गांव के ही टीकाराम खडिय़ा और उनके बेटी के आपसी रंजिश को लेकर बीती रात को गमछा से गला दबाकर पत्थर से कुचल दिया है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।