Google Analytics —— Meta Pixel

फोटो स्टूडियो में आधी रात को भीषण आग, नकदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक

image_750x_656965c308942

भिलाई। सेक्टर 10 स्थित जोनल मार्केट में शुभम जायसवाल के फोटो स्टूडियो में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन के टीम रात करीब 2.20 बजे पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद फायर फाइटरों ने आग पर काबू पाया।

शुभम जायसवाल ने बताया कि उनके फोटो स्टूडियो शॉप में काफी महंगे-महंगे कैमरे रखे हुए थे। एक कैमरे की कीमत ही करीब 2 लाख रुपए की है। साथी स्टूडियो में रखें सभी सामानों के साथ रुपए भी जलकर खाक हो गए। आग बुझाने में अग्निशमन विभाग का सराहनीय योगदान रहा|

रीसेंट पोस्ट्स