Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में इस्तीफे का दौर शुरु: महाधिवक्ता सतीश वर्मा और प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने दिया इस्तीफा

chintak news

रायपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे के बाद अब महाधिवक्ता सतीश वर्मा और संविदा में प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त डॉ. आलोक शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है. महाधिवक्ता वर्मा ने राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है.

वहीं, भूपेश बघेल सरकार में संविदा में प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त डॉ. आलोक शुक्ला ने देवेंद्र नगर ऑफि सर कॉलोनी में मिले अपने बंगले को खाली कर लिया है. डॉ. शुक्ला दो ट्रक में बंगले से पूरा सामान लेकर टेमरी अपने निजी आवास पर ले गए हैं.