Google Analytics —— Meta Pixel

विजय शर्मा ने ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ, कभी जाना पड़ा था जेल

Untitled

रायपुर| छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज मुख्यमंत्री समेत अन्य ने शपथ ले ली है| कवर्धा से विधायक विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के नए उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली| इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय नेता, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ और दिग्गज नेता उपस्थित रहे| विजय शर्मा को भाजपा ने कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था| जहां उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया| बता दें विजय शर्मा पहली बार विधायक चुनकर आए हैं|

विजय शर्मा का जन्म 19 जुलाई 1973 को कवर्धा में हुआ| उनकी प्रारंभिक शिक्षा कवर्धा में ही हुई| जिसके बाद उन्होंने 1998 – 2001 में (म.प्र. भोज मुक्त विश्वविद्यालय, रायपुर अध्ययन केन्द्र से M.C.A. (मास्टर आफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन) किया| इससे पहले 1997 में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र रायपुर से उन्होंने इंगलिश लैंगुवेज में डिप्लोमा किया| वहीं 1994-1996 में उन्होंने भौतिक शास्त्र में M.sc. किया|

राजनीतिक सफर
छत्तीसगढ़ के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की राजनीति सफर का शुरुआत छात्र जीवन से हुई है। साल 1989 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता रहे हैं। इस दौरान कवर्धा नगर इकाई के सहसंयोजक का दायित्व भी संभाला है। इसके बाद 1993 में वे छात्र संगठन में सक्रिय रहे। वह 2004 में भाजयुमो कबीरधाम जिला के जिला अध्यक्ष रहे। उनका राजनीतिक कद बढ़ाता गया और 2011 में उन्होंने जिला महामंत्री की कमान संभाली। वे दो बार के जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। साल 2016 में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की कमान संभाली।

डिप्टी सीएम शर्मा का राजनीतिक सफर यहीं खत्म नहीं हुआ वह और निरंतर आगे बढ़ते गए। फिर उन्हें भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री बनाया गया। इसके बाद प्रदेश महामंत्री बनाया गया। विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने कबीरधाम विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम विजय शर्मा को टिकट दिया। उनके सामने कांग्रेस के दिग्गज नेता मोहम्मद अकबर थे, उनको पटखनी देते हुए विजय शर्मा ने जीत हासिल की है। इनका नाम डिप्टी सीएम के लिए पहले से ही चर्चा में था। इसके बाद आज मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय शर्मा ने दूसरे उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।

शैक्षणिक योग्यता
छत्तीसगढ़ के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शैक्षणिक योग्यता देखा जाए तो उन्होंने एमसीए किया है। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लिश में डिप्लोमा भी किया है और एमएससी भी की है।