Google Analytics —— Meta Pixel

पुलिस की पूछताछ में ललित झा का बड़ा खुलासा, संसद में घुसपैठ में प्लान A के फेल होने पर प्लान B भी था तैयार…

parliament-1024x576

नई दिल्ली। ससंद सुरक्षा चूक मामले के मास्टरमाइंड ललित झा ने सरेंडर करने के बाद पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है| ललित के अनुसार, लोकसभा में घुसपैठ करने के लिए अगर उनका मेन प्लान फेल हो जाता तो उनके पास प्लान बी भी था| ललित ने वारदात के बाद छिपने की योजना भी बनाई थी|

2001 के संसद आतंकी हमले की बरसी पर बुधवार को एक बड़े सुरक्षा उल्लंघन में सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए, कनस्तरों से पीली गैस छोड़ी और नारे लगाए, लेकिन बाद में उन्हें सांसदों और सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया| लगभग उसी समय अमोल और नीलम ने चिल्लाते हुए स्मोक क्रैकर्स का इस्तेमाल करते हुए संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया|

इस मामले में अब तक 9 लोग पकड़े जा चुके हैं| पकड़े गए लोगों में सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम आजाद, विक्की और विक्की की पत्नी, महेश, कैलाश, ललित झा और अमोल शर्मा शामिल हैं|

रीसेंट पोस्ट्स