Google Analytics —— Meta Pixel

BREAKING NEWS : अनियंत्रित होकर पलटा BSF वाहन, 15 जवान घायल

नारायणपुर| छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बीएसएफ के जवानों की गाड़ी हुई दुर्घटना शिकार हो गई है। बताया जा रहा कि बीएसएफ के जवान 407 मेटाडोर में सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 15 जवान हुए घायल हुए हैं। जिनमें से 5 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यह हादसा अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी गांव के पास का बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि कांकेर और नारायणपुर जिला के सीमावर्ती एरिया थाना रावघाटा-ताड़ोकी के बीच का मामला है. जहां पर 162 बटालियन BSF की वाहन में BSF के कुछ जवान सवार होकर जा रहे थे. तभी अनियंत्रित होकर मेटाडोर वाहन पलट गई. जिसमें से 17 जवानों को चोटें आई. सभी घायलों को तुंरत जिला नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में 4 से 5 जवान की स्थिति गंभीर है, उन्हें हायर सेंटर पर डॉक्टरों को रेफर किया गया है. जवानों को रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है.

रीसेंट पोस्ट्स