16000 की ऊंचाई पर एयरप्लेन का दरवाजा टूटा, करानी पड़ी इमरेजेंसी लैंडिंग

profilemax7r_1704535906

न्यूज़ रूम| अमेरिका में अलास्का एयरलाइंस के एक बोइंग विमान में उस समय अफरातफरी मच गई जब, आसमान में उड़ते समय 16 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर एयरप्लेन का दरवाजा टेक ऑफ करने के बाद टूट कर गिर गया। इससे प्लेन में सवार सभी 171 लोगों की जान पर संकट आ गया। इनमें छह चालक दल के सदस्य थे। आपात स्थिति को देखते हुए विमान की पोर्टलैंड पर इमरेजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अलास्‍का एयरलाइंस की फ्लाइट 1282 पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम को 4:52  रवाना हुई थी लेकिन इस हादसे के बाद एयरक्राफ्ट को 5:30 बजे फिर से पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर आपातलैंडिंग कराई गई।

विमान में सवार यात्रियों के अनुसार उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना और देखा कि विमान की एक दरवाजा उखड़कर नीचे गिर गई है। दरवाजा उखड़ने से बगल की सीट पर बैठे बच्चे की शर्ट फट गई। वहीं कुछ पैसेंजर के फोन भी हवा में उड़ गए। हालांकि बच्चे की मां ने उसे प्लेन से बाहर गिरने से बचा लिया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

अलास्का एयरलाइंस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर घटना की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक विमान में 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे

आनन-फानन में पायलट ने विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई। इसके बाद सभी यात्रियों को फटाफटा नीचे उतारा गया. इससे विमान में सवार क्रू मेंबरों समेत सभी यात्रियों की जान बच गई.
रिपोर्ट के मुताबिक, दरवाजे के अलग होते ही विमान के पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। ऑडियो रिकॉर्डिंग्स में पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग की बात कहते सुनाई देता है।

पायलट ने कहा- अलास्का 1282 में इमरजेंसी है। हम पोर्टलैंड लौट रहे हैं। अब हम 12 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गए हैं। हमें डायवर्ट होने की जरूरत है। प्लेन में इमरजेंसी है और यहां 177 लोग मौजूद हैं। हम तुरंत लैंडिंग करना चाहते हैं।
विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और पोर्टलैंड पहुंच चुके हैं। फिलहाल अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड मामले की जांच कर रहा है। प्लेन में सवार एक पैसेंजर ने बताया- विमान में बैठने पर आमतौर पर जो आवाज सुनाई देती है, उससे 10 गुना ज्यादा तेज आवाज आ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे हमारे कान फट जाएंगे।

एक अन्य पैसेंजर ने कहा- प्लेन में सन्नाटा छाया हुआ था। डर की वजह से कोई भी कुछ नहीं कह रहा था। प्लेन में गड़बड़ी होते ही ऑक्सीजन मास्क बाहर आ गए थे। कई लोगों ने इसका इस्तेमाल भी किया।

यात्रियों द्वारा लिए गए वीडियो से पता चलता है कि मध्य-केबिन निकास द्वार विमान से पूरी तरह से अलग होकर निकल गया था।

अलास्का एयरलाइंस ने एक पोस्ट में कहा, “पोर्टलैंड से ओन्टारियो, के लिए बोइंग 737-9 मैक्स उड़ान संख्या AS1282 को प्रस्थान के तुरंत बाद एक दुर्घटना से गुजरना पड़ा, जिसके बाद सभी 171 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों के साथ विमान की पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से आपातलैंडिग करनी पड़ी। हम जांच कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ और जैसे ही यह उपलब्ध होगा हम उसकी जानकारी साझा करेंगे।”

इस घटना में शामिल बोइंग 737 मैक्स को 1 अक्टूबर, 2023 को अलास्का एयरलाइंस में शामिल किया गया था। इसने 11 नवंबर, 2023 को वाणिज्यिक सेवा में प्रवेश किया था। सूत्रों के मुताबिक अब तक इसने केवल 145 उड़ानें ही पूरी की हैं। एयरलाइंस ने इस घटना के बाद बोइंग 737-9 के सभी विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है।

 

रीसेंट पोस्ट्स