Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग में किराना और कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

_1705037695

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में श्रीकृष्णा रेड्डी किराना एवं कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। गुरुवार रात लगी आग देखते ही देखते पूरी दुकान में फैल गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने दुकान में लगी आग को कई गाड़ी पानी की मदद से बुझाया। समय रहते आग बुझा ली गई, नहीं तो ये आसपास की दुकानों में भी फैल सकती है। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शॉप के मालिक श्रीकृष्णा रेड्डी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकान के अंदर अधिकतर माल जलकर खाक हो चुका है।