Google Analytics —— Meta Pixel

सत्ता के गलियारों में हलचल : न बनी सीएम और न ही बनी मंत्री इसलिए क्या कोप भवन में चली गई हैं रेणुका सिंह ?

Untitled (1)

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद से ही सीएम की रेस में चल रही रेणुका सिंह इन दिनों गायब है। वही सरगुजा संभाग में भाजपा प्रभारी और सीएम के दौरे से भी रेणुका नदारद रहीं है। कार्यक्रम में विधायक रेणुका सिंह की गैर मौजूदगी से सत्ता के गलियारों में हलचल मचने लगी है। न तो सीएम बनी और न ही रेणुका सिंह को मंत्री बनाया गया लगता है इसलिए वह कोप भवन में चली गई हैं।

सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री रही रेणुका सिंह को विधानसभा 2024 का टिकट देकर भाजपा ने चुनाव लड़वाया था। रेणुका सिंह विधायक बनी और विधानसभा पहुंची है। लगातार सीएम की रेस में भी उनका नाम आगे चल रहा था। लेकिन रेणुका को मंत्री भी नहीं बनाया गया। आखरी बार रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा में शपथ ग्रहण के दौरान नजर आई थी। उसके बाद से ना तो रेणुका मीडिया में सामने आ रही है ना ही उनका कोई बयान सामने आ रहा है। मानो केंद्रीय मंत्री रही सरगुजा की तेज तर्तार महिला आदिवासी नेत्री राजनीति में निष्क्रिय हो गई हो।

बीते दिनों सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन था जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश प्रभारी समेत सरगुजा संभाग के सभी भाजपा के दिग्गज मौजूद थे। यहां संभाग के सभी 14 विधायकों में से 13 की मौजूदगी दिखाई दी, मगर रेणुका सिंह ना तो अंबिकापुर कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद थी ना ही सूरजपुर जिले के सामाजिक सम्मेलन में पहुंची। ऐसे में पत्रकारों ने सीएम विष्णु देव साय से सवाल किया जिस पर सीएम साय सवाल पर बिना जवाब दिए टालते हुए नजर आए।