Google Analytics —— Meta Pixel

बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई ‘मैं अटल हूं’ फिल्म, जानिए कब होगी रिलीज

Untitled (2)

न्यूज़रूम| पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें अटल बिहारी बाजपेई की भूमिका पंकज त्रिपाठी निभाने वाले हैं। फिल्म की रिलीज को ज्यादा दिनों का वक्त नहीं बचा है। इस बीच इसे लेकर एक अपडेट सामने आई है।

गौरतलब है कि, फिल्म को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है। फिल्म 2 घंटा, 19 मिनट, 29 सेकंड की है। ये फिल्म 19 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेई के जीवन के हर पहलुओं को दिखाया जाएगा। साथ ही उनके कवि बनने से लेकर राजनीतिक सफर तक को बड़े ही खास तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

आपको बता दें, फिल्म में अटल के अलावा और भी कई राजनीतिक व्यक्तियों के किरदार को दिखाया जायेगा। इस फिल्म में पीयूष मिश्रा, कृष्ण बिहारी वाजपेयी के रोल में होंगे। उनके अलावा दया शंकर पांडे बीजेपी के अग्रदूत राजनीतिक दल जनसंघ के दिवंगत नेता दीनदयाल उपाध्याय, पायल कपूर नायर पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में होंगी। रवि जाधव के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई ‘मैं अटल हूं’ को यूए (U/A) सर्टिफिकेट से नवाजा गया है।