सिविल सर्विस डे पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

0
21-april_8

नई दिल्ली। सिविल सर्विस दिवस पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति कोविंद ने इस दिन सिविल सेवकों के काम की सराहना की है। उन्होंने कहा, “वर्तमान समय में भी सिविल सेवा ने संवेदनशीलता और व्यावसायिकता के साथ कोविंद-19 स्थिति को संभालने में अपनी ताकत और संकल्प दिखाया है। हमें विश्वास है कि हमारी सिविल सेवा सार्वजनिक सेवा की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं में काम करती रहेगी। वहीं पीएम मोदी ने इस दिन उनके द्वारा दिए गए भाषण का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो साल 2018 का सिविल सर्विस डे का है।

प्रधानमंत्री ने इस दिन पर ट्वीट करते हुए लिखा, “सिविल सर्विस डे पर महान सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, जिन्होंने हमारे प्रशासनिक ढांचे की कल्पना की और प्रगति-उन्मुख और करुणामय प्रणाली का निर्माण करने पर जोर दिया। इसके साथ ही मैं 2018 का अपनी स्पीच का एक वीडियो भी शेयर कर रहा हूं।” कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करके कहा, “आज, सिविल सेवा दिवस पर, हम पूरे भारत में सार्वजनिक सेवा और उत्कृष्टता के लिए सिविल सेवकों की अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करते हैं। नागरिकों के प्रति उनके पूर्ण समर्पण ने सरकार के सुचारू कामकाज को सक्षम बनाया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *