Google Analytics —— Meta Pixel

इशांत, पुजारा से प्रभावित हुए गिलेस्पी

0
21-april_35

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की जमकर तारीफ की है। तब इंग्लिश काउंटी टीम ससेक्स में कोच रहे गिलेस्पी इस युवा गेंदबाज की सीखने में रुचि को देखकर काफी प्रभावित हुए थे। इसके अलावा गिलेस्पी का यह भी मानना है कि बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी कांउटी में खेलने से अच्छा अनुभव मिला है। इशांत ने काउंटी में खेलने से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। गिलेस्पी ने कहा, ‘‘ इशांत की जिस चीज ने सचमुच मुझे प्रभावित किया, वह थी उसकी नयी जानकारी हासिल करने की ललक, दूसरों को सुनने की इच्छा, सवाल पूछना, नयी चीजों को आजमाना आदि क्योंकि जब आप सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी बन जाते हो तो आप अपनी ही तरह की चीजें करते हो। ’’बल्कि पिछले प्रथम श्रेणी सत्र के दौरान इशांत ने भी स्वीकार किया था कि हर कोई उनकी समस्या के बारे में बात कर रहा था पर वो गिलेस्पी ही थे जिन्होंने उन्हें हल प्रदान किया था।

गिलेस्पी ने कहा, ‘‘खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और यह ठीक है लेकिन इशांत जानता था कि उसे अच्छी गेंदबाजी करनी है। वह यह भी जानता था कि वह बेहतर गेंदबाज बनना चाहता था।’’भारत ने 2018 में उस सत्र में इंग्लैंड का दौरा किया था और गिलेस्पी को लगता है कि इशांत को इस अनुभव का फायदा मिला। उन्होंने यह भी कहा कि इशांत ने ससेक्स की ओर से खेलते हुए अन्य खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया। गिलेस्पी एक अन्य भारतीय टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा के साथ काम कर चुके है, जिन्हें उन्होंने यार्कशर की काउंटी टीम में कोचिंग दी थी। उन्होंने पुजारा की भी काफी तारीफ की।उन्होंने कहा, ‘‘यार्कशर में पुजारा हमारी टीम में थे और मैं तब वहां मुख्य कोच था। हमें शीर्ष तीन में एक बल्लेबाज की जरूरत थी जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हमारे लिये अच्छा खेले और अच्छी गेंदबाजी के खिलाफ डटा रहे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रीसेंट पोस्ट्स