Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग पुलिस ने छत्तीसगढ़ में ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाली महिला को नागपुर में पकड़ा

image_750x_65d4e54c4c86d

दुर्ग। दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस व एसीसीयू की टीम ने ब्राउन शुगर की ब्रिकी करने वाली महिला को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है की दिनांक 10.02.2024 को बाबू तालाब के पास शिवपारा दुर्ग में 01. लक्की महार पिता सोहन महार उम्र 29 साल 02. लल्ला ढीमर पिता स्व. मोहन ढीमर उम्र 24 साल साकिनान चंडी मंदिर के पीछे वार्ड 34 शिवपारा दुर्ग को  ब्राउन शुगर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी लक्की महार ने नागपुर महाराष्ट्र से ब्राउन शुगर बिक्री करने वाली महिला के बारे में बताया। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर टीम गाठित कर नागपुर (महाराष्ट्र) जाने पर आरोपी लक्की महार के द्वारा ब्राउन शुगर बिक्री  करने वाली महिला का पहचान करने पर उस महिला से पूछताछ करने उसने अपना नाम चित्रा ठाकुर पति मनोज रांगडाले निवासी इतवारी रेल्वे स्टेशन शांति नगर नागपुर (महाराष्ट्र) का रहने वाली बतायी।

महिला के द्वारा जुर्म करना स्वीकर करने पर आरोपियां को गिरफ्तार कर धारा 8, 21 (बी) नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपियां को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया किया है। इस कार्रवाई में उनि राधेलाल वर्मा, सउनि किरेन्द्र सिंह, सउनि सुमित मिश्रा, प्र.आर. के. 1508 प्रदीप सिंह, आरक्षक के. 1741 नरेन्द्र सहारे, आरक्षक क्र. 1401 थॉमसन पीटर, आरक्षक क. 201 संनत भारती, आरक्षक क्रं. 1785 गौर सिंह एवं म.आर. के. 355 अनिता भास्कर की भूमिका रही। आरोपियां का नाम चित्रा ठाकुर पति मनोज रांगडाले निवासी इतवारी रेल्वे स्टेशन शांति नगर नागपुर (महाराष्ट्र)।