Google Analytics —— Meta Pixel

CG News: पान दुकान चलाने वाले बुजुर्ग की हत्या, कमरें में मिली खून से लतपथ लाश

561

रायपुर। खरोरा के पास ग्राम कनकी निवासी दुलार वर्मा (उम्र 55 साल) की अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश उसके ही दुकान में मिली। सूचना के बाद खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। जानकारी अनुसार, बुजुर्ग दुलार वर्मा कनकी मे पान दुकान चलाता है। इसी पान दुकान के पीछे खेती भी करता है। बताया जा रहा है कि रात 8 बजे खाना खाकर वह अपनी दुकान पहुंचा और कुछ समय बाद सो गया।

वहीं सुबह उसका बेटा विकास वर्मा जब दुकान पहुंचा तो पिता को मृत अवस्था में पाया। बेटे विकास ने बताया कि जब वह शुक्रवार की सुबह दुकान पहुंचा तो देखा कि उसके पिता के सिर पर कई वार किए गए हैं और उनकी मौत हो चुकी है।

इसके बाद उसने इसकी सूचना सरपंच पति तोमलाल वर्मा और फिर खरोरा थाने मे दी। सूचना के बाद खरोरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रीसेंट पोस्ट्स