Google Analytics —— Meta Pixel

मौसम विभाग के मुताबिक 2 संभाग के जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना

Untitled (3)

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 6 मार्च को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। रायपुर में आज थोड़े बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नही है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ और कोरबा में बारिश 6 मार्च को बारिश के आसार हैं।

रायपुर समेत आसपास के जिलों में आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सोमवार को अंबिकापुर, सोनहत और जशपुर (मनोरा) में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सोमवार को डोंगरगढ़ में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सोनहत में दर्ज किया गया। रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज रायपुर में थोड़े बादल छाए रहेंगे।