सिनेमा का अब तक का सबसे महंगा रावण, जाने कौन है वो….

शेयर करें

न्यूज़ रूम| रावण के रोल में आपने बहुत से कलाकारों को देखा होगा| हाल ही में आई आदिपुरुष में सैफ अली खान रावण के रूप में नजर आए| रामायण का कई बार रीमेक हुआ है और कई आर्टिस्ट ने रावण बनकर इंप्रेस करने की कोशिश की| अब दर्शकों को कौन सा रावण पसंद आया कौन नहीं ये अलग बात है| फिलहाल अब एक एक्टर फिर से इस रोल में रंग जमाने जा रहा है| खास बात ये है कि ये एक्टर का अब तक का सबसे महंगा रावण होने जा रहा है| जो बॉलीवुड के उन सितारों पर भी भारी पड़ने वाला है जो इस राक्षस राज के किरदार को पर्दे पर अदा कर चुके हैं| ये एक्टर हैं केजीएफ फेम यश|

केजीएफ चैप्टर वन और टू से दुनियाभर में छाए एक्टर यश अब एक बार फिर अपने फैंस को हैरान करने जा रहे हैं| नीतेश तिवारी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में यश रावण के रूप में दिखेंगे| मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए नितेश तिवारी ने रणबीर कपूर को राम के रोल के लिए साइन किया है| साउथ की एक्ट्रेस साईं पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी| कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए यश इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुए हैं| वो इस बीच केजीएफ थ्री की शूटिंग में भी बिजी रहेंगे| लेकिन दोनों प्रोजेक्ट के बीच मैनेज करने के लिए वो तैयार हैं|

रावण बनने के लिए यश भारी भरकम फीस डिमांड कर चुके हैं| जो अब तक रावण बने सभी फिल्मी कलाकारों की फीस से काफी ज्यादा मानी जा रही है| कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो इस रोल के लिए डेढ़ सौ करोड़ रु तक लेने वाले हैं| ये भी दावा किया गया है कि रावण बनने के लिए उनकी मिनिमम फीस होगी सौ करोड़| इसके ऊपर वो कितना चार्ज करते हैं, वो इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म की शूटिंग कितने दिनों तक चलती है|

You cannot copy content of this page