रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरुरी खबर, छुट्टियों में भी खुले रहेंगे कार्यालय

शेयर करें

रायपुर| इस महीने छुट्टियों में भी आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं| क्योंकि जिला पंजीयन कार्यालयों में मार्च में कोई छुट्टी नहीं रहेगी| रोज रजिस्ट्री कराने का काम होगा| वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में ज्यादा से ज्यादा राजस्व जुटाने के लिए ऐसा किया जाएगा|

वित्तीय वर्ष खत्म होने में केवल 24 दिन ही बच गए हैं| लिहाजा छुट्टी के दिन भी काम चालू रखने और सभी रजिस्ट्री करने का निर्देश लागू कर दिया गया है| नई गाइडलाइन आने पर रजिस्ट्री के रेट बढ़ने की संभावना रहती है| इससे बचने के लिए लोग मार्च में ही रजिस्ट्री कराने आते हैं|

अधिकारी कर्मचारियों के मुताबिक सुविधा और शासकीय राजस्व जुटाने के लिहाज से महीनेभर काम होगा| नियमित रुप से रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा|

You cannot copy content of this page