Google Analytics —— Meta Pixel

करंट लगने से युवक की मौत, नौकरी का था पहला दिन

image_750x_65f0854a9abfe

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है जहां नौकरी के पहले दिन ही कार्य के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार भिलाई की फेब्रिकेशन कंपनी फेरो मेटल में काम करने गए युवा की करंट लगने से मौत हो गई। जामुल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

मृतक अरूण साहू 21 वर्ष नेवई का रहने वाला था। पहले दिन ही काम पर गया था। हाइड्रा मशीन में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए बी एम शाह अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।