Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking News : बलौदाबाजार में ट्रैक्टर से कुचलकर कांग्रेस नेता की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

Dainik-Chintak-Breaking-News

बलौदाबाजार| बलौदाबाजार से एक बड़ी खबर सामने आयी है, यहां पर एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते गांव के ही युवक ने कांग्रेस नेता की हत्या कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दया राम जायसवाल पूर्व जनपद सदस्य थे। हालाकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कसडोल थाना क्षेत्र का मामला है। जानकारी मिलने के बाद ही पूरे क्षेत्र में सनसनी है। आखिर आरोपी युवक और कांग्रेस नेता का किस बात को लेकर रंजिश चल रही थी, इसकी जानकारी ली जा रही है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।